बैंकाक । उत्तर पश्चिमी लाओस में थाईलैंड की सीमा के नजदीक गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 50 मिनट पर आया। भूकंप के झटके यहां से 700 किमी दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक महसूस किए गए। थाईलैंड के मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाओस में भूकंप के झटके छह बजकर 50 मिनट पर आए और उत्तर, उत्तर पश्चिमी थाईलैंड, बैंकाक तथा उपनगरों में महसूस किए गए। इससे लगभग तीन घंटे पहले इसी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

