कराची । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पीठ में दर्द के कारण आस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 श्रृंखला में भाग नहीं ले पाएंगे। इंग्लैंड में विश्व कप के बाद से ही हसन पीठ में दर्द के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा है कि रिहैबिलिटेशन के बाद हसन का एमआरआई कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार हफ्ते और आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘हसन लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है लेकिन उसकी पीठ की समस्या ठीक होने में समय लग रहा है।' पच्चीस साल के हसन पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं विशेषकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। उन्होंने तीनों प्रारूपों में 148 विकेट लिए हैं। पीसीबी पूर्ण पफिटनेस हासिल होने के बाद ही उन्हें मैदान में उतररेगा। पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से लगातार खराब दौर से गुजर रही है ऐसे में हसन के नहीं होने से उसकी परेशानियां और बढ़ेगी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

