जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा द्वारा किये गए कथित वोट चोरी उजागर करने की कही बात.

0
295

भोपाल /जबलपुर।
सी आर संवाददाता

दो दिन पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के जबलपुर प्रवास के दौरान वे पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत के निवास भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी बीच पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंघार ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनवाने के लिए वोटों की चोरी की गई है।कांगे्रस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी का अभियान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा किया है, और इसके प्रमाण चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से यह साफ जाहिर होता है कि चुनाव आयोग वोट की चोरी कर रहा है। भाजपा सरकार बनवाने के लिए वोटों की चोरी की गई है। श्री सिंघार ने कहा कि अगर मप्र में वोटों की चोरी ना होती तो आज प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनती।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा का साथ दिया इसलिए आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जिसका कांगे्रस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट तक जाएंगे और वोटों की चोरी को रोकेंगे।
साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि हम 2028 में वापसी करेंगे. चर्चा के दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि भले ही वोट चोरी कर भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया हो लेकिन यह चोरी सबके सामने लाकर अगले चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुन: वापसी करेगी। कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा।