जनसम्पर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने दिलाई अखण्डता दिवस की शपथ

0
188

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा ने 19 नवम्बर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री एस.आर.मोहंती उपस्थित थे।
सुबह 11 बजे हुई शपथ में मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की आजादी तथा अखंडता बनाये रखने, उसे मजबूत करने और कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लेने की प्रतिज्ञा की।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव कार्मिक श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, प्रमुख सचिव आदिम जाति कार्य श्रीमती दीपाली रस्तोगी भी उपस्थित थी।