हॉन्ग कॉन्ग । हॉन्ग कॉन्ग में प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र समर्थक जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को एक सबवे स्टेशन और एक शॉपिंग मॉल की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। हॉन्ग कॉन्ग में प्रदर्शन छठे महीने में प्रवेश कर गया है। ये प्रदर्शन चीन के प्रस्तावित प्रत्यर्पण कानून को लेकर शुरू हुए थे और अब इसमें अधिक लोकतंत्र की मांग और अन्य शिकायतें जुड़ गई हैं। प्राधिकारियों ने उत्तर-पूर्व जिले शा तिन स्थित सबवे स्टेशन को प्रदर्शनकारियों द्वारा खिड़कियों के शीशे तोडऩे और एक टिकट वेंडिंग मशीन को क्षति पहुंचाने के बाद बंद कर दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुस्तैद थी लेकिन गिरफ्तारी के कोई संकेत नहीं हैं। एक अन्य घटना में करीब 36 प्रदर्शनकारी उत्तरपश्चिम सुन-मुन जिले स्थित एक शॉपिंग मॉल में घुस गए। अधिकतर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण थे लेकिन एक प्रदर्शनकारी ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए जबकि अन्य ने एक रेस्त्रां में मेजें उलट दीं।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल
