गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के सारस्वत, जिला नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, मनोज केला, बीईओ गजेंद्र ध्रुव, बीआरसीसी तेजेश शर्मा ने आज गरियाबंद ब्लाक के कक्षा 10 वी एवं 12 वी के विषय शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक गरियाबंद में लिया गया। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु एवं राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग गरियाबंद हमेशा तत्पर हैं। बैठक में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के पूर्व ब्लू प्रिंट तैयार कर परीक्षा लिया जाना है। जिसमें ब्लूप्रिंट को विद्यार्थियों को लिखवाया गया है या नहीं, ब्लूप्रिंट को समस्त व्याख्याता को बताया गया है या नहीं, त्रैमासिक परीक्षा के बाद प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की आकलन छमाही परीक्षा की आकलन तक तैयारी करना। कोर्स 10 जनवरी तक पूर्ण करना, जनवरी माह में प्रश्न बैंक की तैयारी, कमजोर बच्चों को उत्तीर्ण करने के लिए सरल प्रश्नों के उत्तर तैयार करना, बोर्ड परीक्षा की समय सारणी आने के बाद विद्यार्थियों को उनके अनुसार तैयारी करवाना जिस पर गैप कम है उनकी तैयारी कैसे करनी है। सभी जोन प्राचार्य शिक्षा गुणवत्ता में और बोर्ड परीक्षा में गरियाबंद के उत्कृष्ट प्रदर्शन हो। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षा अधिकारी गरियाबंद गजेंद्र ध्रुव, बीआरसीसी तेजेश शर्मा, जोन प्राचार्य वंदना पाण्डेय, अल्का दानी, बलदाऊ कोसले, धर्मेद्र ठाकुर सहित जोन के सभी व्याख्याता उपस्थित थे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

