खुटेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

0
168

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम खुटेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गांव में मतदाता जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं जागव वोटर जाबो कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार प्रसार किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने मतदान एवं चुनावी प्रक्रियाओं से अवगत होकर अन्य लोगों को भी निर्वाचन के समय मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता रैली के दौरान ग्रामीणों ने मतदान को प्रेरित करने वाले विभिन्न प्रकार के श्लोगन एवं नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही युवा वर्गो को भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।