नई दिल्ली । तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद वकीलों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई से गुस्साएं पुलिसकर्मियों को देशभर से समर्थन मिलना शुरू हो गया है। आईपीएस, आईएएस और आईआरएस लॉबी के अलावा भी कई राज्यों की पुलिस एसोसिएशन दिल्ली पुलिस के समर्थन में सोशल मीडिया पर सक्रिय है। दिल्ली पुलिसकर्मियों की पिटाई का विरोध करते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तामिलनाडु राज्यों की पुलिस ने दिल्ली पुलिस का समर्थन किया है। इन राज्यों की पुलिस ने दिल्ली में वकीलों के व्यवहार का विरोध करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को सुरक्षा और उनके अधिकारी मिलने चाहिए। दिल्ली पुलिसकर्मियों का समर्थन करते हुए इन राज्यों की पुलिस ने कहा है कि वर्दी का सम्मान होना चाहिए। अधिकारियों ने समर्थन में पोस्ट करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि वह खुद सुरक्षित नहीं है तो दूसरे लोग हम लोगों पर कैसे भरोसा करेंगे। लोग पुलिस पर भरोसा केवल इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का यकीन होता है कि पुलिस हर हाल में उन्हें सुरक्षित रखेगी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

