बिलासपुर । लक्षित कार्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ जवाबदेही आवश्यक है। इससे न केवल कार्य करने की दक्षता बढ़ती है बल्कि अनावश्यक त्रुटियों की संभावना भी घटती है। संरक्षा एवं समयबद्धता वीडियो कान्फ्रेंस में गौतम बनर्जी, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा। कान्फ्रेंस में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक अपने सभी शाखाधिकारियों के साथ उपस्थित थ। साप्ताहिक संरक्षा कान्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए महाप्रबंधक ने विगत दिनों पेट्रोलमैन के रन ओवर होने की घटना पर दुख प्रकट किया तथा सभी पेट्रोलमैन की काउंसलिंग करने का निर्देश दिये। साथ ही सभी कर्मचारियों के फैमिली डिक्लेरेशन को सुनिश्चित करने को कहा गया। महाप्रबंधक ने ब्लाक कार्य की गहन मानीटरिंग का भी निर्देश दिया ताकि उक्त समय में बेहतर आउटपुट मिले। इसके साथ ही ब्लाक की उचित उपलब्धता पर बल दिया। महाप्रबंधक ने लोडिंग बढ़ाने के लिए तीनों रेल मंडलो में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधकों, वरिण् मंडल परिचालन प्रबंधकों तथा जोन में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को रणनीति बनाने का निर्देश दिया। बैठक में कोचिंग ट्रेनों की समयबद्धता को प्रभावित करने वाले विभिन्न घटकों का विश्लेषण किया गया एवं संबद्ध विभागों को उपर्युक्त निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विफलता के लिए जिम्मेदारी तय किया जाए।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
