जोहांसर्ग । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला अमला जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अमला हालांकि अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि काऊंटी क्रिकेट में खेलेंगे। आमला ने विश्व कप के बाद खेल का अलविदा कह दिया था। अब अमला काऊंटी क्लब सरे की ओर से क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। अमला को क्लब प्रबंधन दो साल का करार दे सकता है। इससे पहले मोर्ने मोर्केल को सरे ने शामिल किया था। मोर्ने जब क्लब के साथ जुड़े थे तब उसका कोलपैक डील के कारण खूब विरोध हुआ था। तब क्लब ने कहा था कि वह देश के लिए खेल रहे खिलाडिय़ों की कमी पूरी करने के लिए डील कर चुके खिलाडिय़ों को शामिल कर रहे हैं। अमला ने इसी साल विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद संन्यास लिया था। अमला का एकदिवसीय प्रारुप में रिकॉर्ड बेहद अच्छा है। उनके नाम 27 एकदिवसीय शतक हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जडऩे वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

