इन्दौर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा की मातुश्री श्रीमती सारम्मा थामस (धर्मपत्नी स्व. एन.टी. थामस) का आज सुबह 10 बजे 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे श्रीमती सुधा फिलीप्स (नासिक), इंविप्रा के पूर्व मुख्य कार्यपालन यंत्री सुनिल थामस की भी माताजी थीं। सेवानिवृत्त अति. आयकर आयुक्त लाला फिलीप्स, समाजसेवी अनिल ओझा एवं देवास की सेन थॉम एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती हेन्सी थामस की सासुमां श्रीमती सारम्मा थामस के अंतिम संस्कार की रस्म सोमवार 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उनके निवास 136, फडनीस कालोनी, संजीवनी नर्सिंग होम के पास एबी रोड पर प्रारंभ होगी और दोपहर 12.30 बजे मार्थोमा चर्च, बेस्ट प्राइज, बायपास के पास उनके अंतिम संस्कार का द्वितीय चरण होगा। तदपश्चात दोपहर 3 बजे नौलखा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अरविंद बागड़ी एवं अनेक कांग्रेसजनों ने श्रीमती सारम्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

