गरियाबंद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नशामुक्ति के संबंध में जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने संकल्प लिया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कलेक्टर ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी को नशापान के दुष्परिणामों से अवगत होकर मादक द्रव्यों एवं पदार्थो का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर शासकीय सेवकों ने नशामुक्ति के शपथ-पत्र में हस्ताक्षर कर व्यसन मुक्ति हेतु सकारात्मक वातावरण निर्मित किया। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को महात्मा गाँधी जी की पुण्य तिथि पर संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दिन भारत माता वाहिनी एवं समुदाय के सहयोग से वृहद रैली का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशापान से होने वाले दुष्परिणामों पर केन्द्रित व्याख्यान, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक, प्रतियोगिताएँ तथा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

