राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छुरिया विकासखंड के प्राथमिक शाला मोहगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में पढ़ रहे छोटे बच्चों से बात की और अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कक्षा 5वीं के बच्चों से गुणा हल करने के लिए कहा। कक्षा 5वीं के बच्चे ने बहुत सरल तरीके से गुणा को हल किया। इस पर कलेक्टर ने ताली बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने स्कूल में चल रहे संपर्क डिवाईस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट टीवी के माध्यम से संपर्क डिवाईस का उपयोग करने कहा। उन्होंने संपर्क डिवाईस को चलाकर भी देखा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

