ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद मगर किसानों को मुआवजा नहीं : दिग्विजय सिंह

0
261

ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद मगर किसानों को मुआवजा नहीं : दिग्विजय सिंह

राजगढ़
30/4/2024

राजगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने X अकाउंट पर जिले के जनप्रतिनिधि को दोषी करार देते हुए बताया कि ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी लेकिन अभी तक राजगढ़ जिले के किसानों को कोई मुआवज़ा नहीं मिला।
उन्होंने लिखा कि “पिछले माह राजगढ़ के तलेन- कुरावर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी लेकिन अभी तक राजगढ़ जिले के किसानों को कोई मुआवज़ा नहीं मिला। जबकि बग़ल के शाजापुर ज़िले के लोगों को मुआवज़ा मिल गया। ऐंसा क्यों हुआ? क्योंकि राजगढ़ ज़िले में जनप्रतिनिधि कमज़ोर हैं। मैं एमपी शासन से माँग करता हूँ तत्काल मुआवज़ा का वितरण करें।”