बिलासपुर । बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर अखंड धरना आंदोलन को सप्ताह भर से ज्यादा हो गया है। आंदोलन के चलते राज्य सरकार ने भी नागरिक उड्डयन विभाग को पत्र लिखा है इसी बीच आज एयर इंडिया में काम कर रही महिला परिचारिका प्रियंका भी आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंची और कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा एक दिन भी विलंब किये शुरू हो जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि जितनी अच्छी शिक्षा की जरूरत है उतनी ही बिलासपुर से हवाई सेवा की जरूरत है। पिछले 7, 8 साल से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने की सिर्फ बातें ही की जा रही है ।यथार्थ में कुछ नही हो रहा है। उन्होंने कहा उसकी हर माह ट्रिप रायपुर होती है। बड़ी जिम्मेदारी है मगर अवकाश बहुत कम मिलता है जिसके कारण बिलासपुर आने में बड़ी तकलीफ होती है । उसे अभी गुजरात ट्रिप पर जाना है। वह जब भी रायपुर ट्रिप पर आती है बिलासपुर आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है मगर बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू नही होने के कारण लोगो को रायपुर से ट्रेन से या सडक़ मार्ग से बिलासपुर आना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी होती है इसी तरह बिलासपुर के लोगों को दिल्ली मुंबई भोपाल या अन्य जगह प्लेन से जाने के लिए पहले सडक़ या ट्रेन रुट से रायपुर आना पड़ता है इतने समय मे तो लोग यदि बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो गया रहता तो रायपुर के बजाय अपने गंतव्य तक पहुंच गए होते। उन्होंने बिलासपुर से हवाई सेवा को अलाभप्रद होने की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बिलासपुर अब काफी आगे बढ़ चुका है तथा विमान में यात्रा करने वालों की काफी संख्या है यह बात वह दावे के साथ कह सकती है। सुविधा नही होने के कारण लोग मजबुरी में ट्रेन व सडक़ मार्ग से यात्रा करते है मगर महानगरों के लोग हवाई सेवा नही होने के कारण बिलासपुर नही आना चाहते । यह सुविधा यदि जल्द शुरू हो जाती है तो बिलासपुर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे । बिलासपुर में एयरपोर्ट की सुविधा तो है मगर हवाई सेवा शुरू नही होने से हर दिन नुकसान हो रहा है ।भारत सरकार के जितने भी सार्वजनिक उपक्रम है वहां से सर्वाधिक यात्री विमान सेवा को मिल सकेगी बशर्ते सेवा जल्द से जल्द शुरू हो।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

