एन जी टी के आदेश पर भद भदा झुग्गी बस्ती से 386 अतिक्रमण हटाए जायेंगे, कांग्रेस ने किया विरोध

0
269

एन जी टी के आदेश पर भद भदा झुग्गी बस्ती से 386 अतिक्रमण हटाए जायेंगे, कांग्रेस ने किया विरोध

भोपाल

18/2/2024

अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु निरंतर किया जा रहा है सूचित भोपाल(ईएमएस)। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एन.जी.टी.) के आदेश के परिपालन में बड़ा तालाब भदभदा क्षेत्र में होटल ताज के सामने अतिक्रमणकारियों से अपने अतिक्रमणों को स्वयं हटाने हेतु सूचित किया गया है इसके पश्चात प्रशासन द्वारा सोमवार, 19 फरवरी 2024 को वैधानिक कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। एन.जी.टी. के आदेश के परिपालन में अतिक्रमणकारियों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने हेतु विभिन्न माध्यमों से निरंतर सूचना दी जा रही है। माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एन.जी.टी.) के आदेश क्रमांक 77/2020 दिनांक 24.07.2023 के तहत बड़ा तालाब भदभदा क्षेत्र में होटल ताज के सामने के अतिक्रमणकारियों को सूचित किया गया है कि आप अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा 19.02.2024 को वैधानिक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। माननीय एन.जी.टी के आदेश के परिपालन में 386 अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस आदि जारी किए गए तथा एनाउंसमेंट के माध्यम से एवं सूचना बोर्ड के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु निरंतर सूचित किया जा रहा है।