एन एस यू आई का अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर भोपाल में प्रदर्शन.

0
353

भोपाल
10 नवंबर 2025

*छात्र संघ चुनाव बहाली, वोट चोरी रोकने और निजी विश्वविद्यालयों में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

*पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रेडक्रास चौराहे पर रोक एनएसयूआई कार्यकर्ता ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर 2 घंटे तक जमकर नारेबाजी की

*पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एक दर्जन से ज्यादा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने, देशभर में हो रही वोट चोरी पर रोक लगाने, प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में व्याप्त फर्जीवाड़े और नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी नियुक्तियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार एनएसयूआई ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार एवं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक शांतिपूर्ण रैली के लिए निकले। लेकिन पुलिस प्रशासन ने एनएसयूआई के बढ़ते जनसमर्थन और छात्र आक्रोश को देखते हुए रेड क्रॉस चौराहा पर बैरिकेडिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया ।

इस बीच एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर कर जमकर नारेबाजी की 2 घंटे तक कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया उसके बाद पुलिस ने प्रदेश प्रभारी रवि दांगी प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस सहित एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया ।