लंदन । दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं। एक रिपोर्ट क अनुसार कर्स्टन को इस सप्ताह मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है। इससे पहले टीम को विश्व कप जिताने वाले कोच ट्रेवर बेलिस का करार एशेज के साथ ही समाप्त हो गया। तभी से इंग्लैंड को नये कोच की तलाश है। इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स लॉर्ड्स में कर्स्टन से बात करेंगे और उसके बाद ही करार को अंतिम रुप दिया जाएगा इसके साथ ही जाइल्स दो सहायक कोच भी नियुक्त करेंगे, जो कस्टर्न की मदद कर सके और इंग्लिश टीम का नेतृत्व करने का अनुभव हासिल कर सके, क्योंकि बोर्ड की भविष्य की योजना के अनुसार आने वाले समय में टीम का मुख्य कोच इंग्लैंड का ही होगा। कस्टर्न को बेलिस के मुकाबले अधिक वेतन मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें सालाना चार करोड़ से अधिक रुपए मिलेंगे। साथ ही बोनस भी मिलेगा।कर्स्टन इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के भी कोच रहे इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया होबार्ट हरिकेंस को भी कोचिंग दी है। वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट लीग में डरबन हीट के भी कोच चुने गए हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

