आलोक शर्मा पर जेसीबी से बरसाए फूल,किया गया भव्य स्वागत

0
210

आलोक शर्मा पर जेसीबी से बरसाए फूल,किया गया भव्य स्वागत

जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में किया गया भव्य स्वागत मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने कार्यकर्ताओं का बना रहा उत्साह

भोपाल
22/4/2024
भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने सोमवार को सीहोर के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान वे लगभग 65 गांवों में पहुंचे और लोगों से मेल-मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में गांव-गांव में लोगों में माहौल बना है। अनोखा स्वागत कई गांव में तो ग्रामीणों ने अनोखा स्वागत किया। रोड के दोनों तरफ जेसीबी लगाकर उस पर से पुष्प वर्षा की गई। प्रत्याशी का स्वागत करने कार्यकर्ताओं ने
जगह-जगह स्वागत मंच बनाए थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष, अशोक सैनी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे समय साथ रहे। कई गांव में कार्यकर्ता स्वागत के लिए ढोल-ढमाके लेकर खड़े दिखे।social media reports