आरएसएस और भाजपा को प्रशासनिक लापरवाही पर जनता से माफी सम्मेलन आयोजित करना चाहिए।
……संगीता शर्मा (कांग्रेस )
इंदिरा खरे
भोपाल 18/1/2026
भोपाल में गौहत्या और भगीरथपूरा इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कांग्रेस से संगीता शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक असाधारण पोस्ट में विराट हिन्दू सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि
आरएसएस को विराट हिंदू सम्मेलन करने की बजाय पूरे मध्यप्रदेश में गौहत्या और प्रशासनिक लापरवाही पर जनता से माफी सम्मेलन आयोजित करना चाहिए।
इंदौर के भागीरथपुरा में मल-मूत्र से दूषित पानी पिलाकर 25 निर्दोष लोगों में अधिकांश बच्चे थे उनको अकस्मात मौत के घाट उतार देने वाली यह हत्यारी मोहन यादव सरकार,कुछ समय पहले छिंदवाड़ा में मासूमों की मौत के बाद भी न शर्मसार हुई, न अपराधबोध में आई।
इसके उलट, बंगाल चुनाव को देखते हुए भाजपा-आरएसएस आज जगह-जगह हिंदू सम्मेलन के नाम पर जनता को बरगलाने में जुटी है।
क्योंकि लाशों पर राजनीति करना भाजपा-आरएसएस का पुराना इतिहास रहा है.
देश की जनता को समझना होगा “हिंदू-हिंदू” का नारा लगाने वाली इस ढोंगी डबल इंजन सरकार में छिंदवाड़ा और इंदौर में मरने वाले सभी हिंदू परिवार ही हैं।
प्रधानमंत्री हिंदू,मुख्यमंत्री हिंदू,**मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर, निगम आयुक्त, एसपी सब हिंदू, फिर भी मर हिंदू ही रहे है.
हे ढोंगियों❗️
अब तो अंग्रेजों की तरह “फूट डालो, राज करो” की नीति बंद करो।
