बिलासपुर । इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, छत्तीसगढ़ के एक्जीक्यूटिव कमेटी की आवश्यक बैठक आज रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 12 नम्बर 2019 को पहली कांफ्रेंस का आयोजन शहीद स्मारक भवन, रायपुर में करने का निर्णय लिया गया। इसमें मुख्य रूप से शामिल होने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष देवाशीष घोष व महासचिव सौम्या दत्ता विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा हैं। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को गोवर्धन पूजा हेतु अवकाश देने हेतु धन्यवाद देते हुए आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव तथा 2 नवम्बर को छठ पूजा के उपलक्ष्य में एन आई एक्ट के तहत बैंकर्स को भी अवकाश देने की मांग की गई। बैठक में आइबोक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शैलेन्द्र खजांची, सचिव विजय येचुरी, कोषाध्यक्ष के के शिव कुमार, उपाध्यक्ष वाय गोपाल कृष्णा,मोजेश सिंह, सहायक महासचिव ललित अग्रवाल सहित बडी संख्या में आइबोक से सम्बद्ध विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से 12 नवम्बर की कांफ्रेंस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

