नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टेस्ट टीम में वापसी के लिए आगामी रणजी ट्रॉफी में बड़ी पारियां खेलना चाहते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद धवन अब लंबे प्रारूप में अपने करियर को पटरी में लाने के लिए रणजी में खेलेंगे। धवन ने कहा, ‘बेशक, मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है और हमेशा तय करता हूं कि ध्यान प्रक्रिया पर हो और इसके बाद सभी चीजें अपने आप मिल जाती हैं। मैं टी20 खेलूंगा (मुश्ताक अली)। मैं रणजी ट्रॉ में भी खेलूंगा और अगर मैं रन बनाता हूं तो मुझे पता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का दावेदार बना रहूंगा।' यह पूछने पर कि वह इस समय अपने करियर को किस तरह देखते हैं, 33 साल के धवन ने कहा, ‘मैं काफी संतुष्ट हूं। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरे अंदर ऊर्जा का स्तर और प्रतिबद्धता उतनी ही है जितनी रणजी ट्राफी खेलने के दौरान होती थी।' धवन सीमित ओवरों में भी वापसी करने के बाद से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न टी20 श्रृंखला में धवन ने एक मैच में 42 गेंद में 41 रन बनाए थे जिससे उनकी फार्म और स्ट्राइक रेट पर सवाल उठे थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उस मैच में वह अधिक आक्रामक रवैया अपना सकते थे। इस सलामी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए आलोचना का सामना कर रहे ऋषभ पंत का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘हमेशा ऋषभ के बारे में ही क्यों पूछा जाता है। मैं आपको बता दूं कि प्रत्येक खिलाड़ी ऐसे चरण से गुजरता है जब वह रन नहीं बना पाता। ऐसा सिर्फ उसके साथ नहीं है।'
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

