अजय देवगन ने UK में मनाया भारत की आजादी का जश्न, तिरंगा लहराते वीडियो पर लोगों ने अपना प्यार बरसाया

0
189

अजय देवगन ने इस साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न अपनी धरती से बहुत दूर यूके में मनाया। उन्होंने 15 अगस्त को भारत की आज़ादी की 78वीं सालगिरह ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टीम के साथ मनाया और यूके में तिरंगा फहराया है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ झंडा फहराने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इस खास दिन पर घर, परिवार और अपने देश से दूर, लेकिन यहां से भारत की महानता, भावना और हमारे लोगों की ताकत का जश्न मनाना उतना ही सार्थक और पावरफुल लगता है। टीम #SOS2 की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

इस वीडियो पर लोगों ने अपना प्यार बरसाया है

सोशल मीडिया पर अजय देवगन के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने- भारत माता की जय, जय हिंद कहकर एक्टर के इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया है।

तमाम फिल्मी सितारों ने दी शुभकामनाएं

अजय ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के विक्की कौशल, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू, अक्षय कुमार, संजय दत्त, वरुण धवन, अर्जुन कपूर सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं सबको दी।