एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में सत्रारंभ कार्यक्रम ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने विश्वविद्यालय की वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान की सराहना की और नवागत विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम ‘अभ्युदय-2026’ (थीम: “मैं और मेरा विश्वविद्यालय”)में विमोचन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ. सीएम ने ‘दो सदी साक्षी’ पुस्तक, इंटर्नशिप विशेषांक ‘विकल्प’ और अर्थव्यवस्था पर आधारित जर्नल का विमोचन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए। अभ्युदय 2026 में उपस्थित जनों ने प्रख्यात अभिनेता व लेखक पीयूष मिश्रा का संबोधन भी सुना.
