भोपाल में कैसा चल रहा है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन….समझते हैं संक्षिप्त में

0
102

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (विशेष गहन पुनरीक्षण)जो कि एस आई आर के नाम से पॉपुलर हो चुका है के सर्वे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने भी रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान डिजिटाइजेशन की आंकड़ों में 10 फीसद से ज्यादा का इजाफा हुआ है। भोपाल शहर में अभी तक 44 फीसद रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किए जा चुके हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में सबसे जल्दी रिकॉर्ड मिल रहे हैं, जिसके चलते बैरसिया विधानसभा में 66 परसेंट तक काम पूरा हो गया है। शहरी इलाकों में बीएलओ एप्लीकेशन एवं सर्वर डाउन होने की वजह से रिकॉर्ड मिलान में देरी हो रही है। मध्य क्षेत्र सबसे पीछे चल रहा है। बैरसिया के दो बीएलओ सरिता ठाकुर और लाल सिंह जाटव ने 100 प्रतिशत काम पूरा कर चुके हैं। इसके चलते एसडीएम आशुतोष शर्मा ने दोनों को सम्मानित किया है।