‘ये है मोहब्बतें’ एक्टर अभिषेक वर्मा ने की सगाई, मंगेतर इदित्री संग शरमाते हुए दिखाई फोटो, कहा- होने वाली पत्नी

0
292

अभिषेक वर्मा फेमस सिटकॉम ‘ये है मोहब्बतें’ में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने शो में ‘आदि’ यानी लीड रोल के बेटे का किरदार निभाया था। एक्टर फिलहाल अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने इंस्टा हैंडल पर अभिषेक ने अपनी प्यारी मंगेतर के साथ उनकी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपनी ‘पत्नी’ कहकर बुलाया।