रायपुर । राजधानी रायपुर में एक महिला टीचर के घर सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। टीचर रात में सोने के लिए अपने मां के घर चली गई थी। इस दौरान चोर ने सुने घर का फायदा उठा लिया। उसने घर का ताला तोड़कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। कबीर नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिपनी गांगुली ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 26 अक्टूबर को रात 8 बजे वह अपनी मां के घर गई और फिर वही रुक गई। अगले दिन सुबह जब वापस लौटी। तो घर के अलमारी और घर का दरवाजा टूटा हुआ था। चोर ने घर से एक सोने की चेन बैंगल, चांदी का नेकलेस सेट इयररिंग जैसे गहने चुरा लिए। इसके अलावा वह दूरबीन और DSLR कैमरे भी चोरी करके ले गया। फिर के मुताबिक महिला का करीब 1 लाख का माल चोरी हुआ है। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

