दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ हो गई है। उपसंचालक रोजगार राजकुमार कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड दुर्ग में 43, पाटन-13, धमधा-08 आवेदक प्रशिक्षण के पहले दिन उपस्थित हुए। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में एन.आई.एस. कोच विनोद नायर, पी.टी.आई. बालकदास डाहरे, पाटन में ललित साहू, भवानी शंकर तथा धमधा में दुष्यंत महोबिया, शिवकुमार रजक द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे प्रशिक्षण के लिए अपने विकासखण्ड मुख्यालय स्थान रविशंकर स्टेडियम दुर्ग कॉलेज मैदान सिरनाभाठा धमधा खेल मैदान रेस्ट हाउस के पीछे पाटन में प्रातः 06 बजे उपस्थित हो सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा हेतु जारी प्रवेश पत्र, परिचय पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) की छायाप्रति तथा 1 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ प्रशिक्षक के पास जमा करना होगा।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

