पीएम मोदी ‘आरक्षण ख़त्म करो गैंग’ के सरगना : राहुल

0
230

नई दिल्ली। आरक्षण के मसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिलासपुर के संकरी में होने वाली सभा से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “आरक्षण खत्म करो” गैंग का अड्ढा है और नरेंद्र मोदी इसके सरगना हैं।

राहुल की इस पोस्ट को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रीपोस्ट किया है। राहुल गांधी इस पोस्ट में कह रहे हैं- आरएसएस के चीफ ने बयान दिया है कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। जबकि इन्होंने ही पहले बयान दिया था कि आरक्षण के खिलाफ हैं। जो भी आरक्षण के खिलाफ है, वे सारे के सारे इनकी पार्टी में जा रहे हैं। जो भी आरक्षण और संविधान के खिलाफ हैं, ऐसे सभी लोगों को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इसके बाद सब मिलकर कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। राहुल ने कहा कि इनका लक्ष्य क्या है, यह भी बता देता हूं। ये लोग देश में सिर्फ 20-22 अरबपतियों की मदद करना चाहते हैं।