इंदौर । हनीट्रैप से जुड़े मामले में हो रहे नए-नए खुलासों के बाद एक मीडिया हाउस और उससे जुड़े संस्थानों और निवास पर पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा। पुलिस और प्रशासन ने शाम से ही छापा मारने की रणनीति तैयार कर ली थी। रात साढ़े 11 बजे पुलिस, नगर निगम, बिजली कंपनी, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग के अमले ने एक साथ गीता भवन और साउथ तुकोगंज स्थित दो होटलों, न्यू पलासिया स्थित रेस्त्रां, प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित मीडिया हाउस, बंगाली कॉलोनी क्षेत्र स्थित निवास पर एक साथ छापा मारा। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों और संस्थान के कर्ता-धर्ताओं के बीच जमकर हुज्जत हुई। उन्होंने कहा कि आप किस तरह की कार्रवाई करने आए हैं? उन्होंने भारी पुलिस बल लाने पर आपत्ति ली और अतिरिक्त पुलिस बल हटाने के लिए कहा। एसडीएम राकेश शर्मा ने संस्थान से जुड़े अमित सोनी से कहा कि वे सर्चिंग करने आए हैं और उन्हें न रोका जाए। सर्चिंग के लिए दो-तीन अफसर जा सकते है। इसके बाद चुनिंदा अफसरों की टीम कार्रवाई करने भीतर पहुंची। हनीट्रैप मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद मीडिया हाउस ने शनिवार को कोर्ट में हार्ड डिस्क वकील के माध्यम से पेश की थी। इसमें कई बड़े राजनेता और ब्यूरोक्रेट के फुटेज भी बताए जा रहे हैं। इसके बाद मीडिया हाउस के कर्ता-धर्ता को मिली पुलिस सुरक्षा हटा ली गई। बताते हैं कि शाम से ही कार्रवाई की रणनीति तैयार हो गई थी। छापा मारने से पहले सभी टीमों को पहले रेसीडेंसी कोठी पर बुलवा लिया गया था तब तक गीताभवन क्षेत्र स्थित होटल पर भारी भीड़ लग चुकी थी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

