दुबई । दुबई में कार दुर्घटना में एक भारतीय डॉक्टर की मौत हो गई। खबर में बताया गया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब डॉक्टर अपने क्लिनिक जा रहे थे और कार से नियंत्रण खो बैठे। जिसके बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई।दुर्घटना मंगलवार को दुबई ट्रेड सेंटर गोल चक्कर पर हुई। हालांकि 60 वर्षीय जॉन मार्शल स्किनर के परिवार और साथियों को बुधवार को पता चला कि कार हादसे में मरने वाले व्यक्ति जॉन ही थे। मूल रूप से केरल निवासी स्किनर 20 साल से ज्यादा वक्त से दुबई में काम कर रहे थे। खबर में बताया गया कि फिजिशियन स्किनर अल मुसल्ला मेडिकल सेंटर (फिलहाल प्राइमा केयर क्लिनिक-एवीआईवीओ समूह) से जुड़े थे और वह अपने क्लिनिक जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। खबर में दुबई पुलिस के हवाले से बताया गया कि चालक कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पलट गई और उसमें आग लग गई। वह कार के अंदर ही फंस गए और तेजी के साथ फैली आग की लपटों ने कार को गिरफ्त में ले जलाकर खाक कर दिया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

