मंत्री मरकाम ने डिण्डोरी में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की

0
228

आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने सोमवार को डिंडोरी जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेयजल समस्या से निपटने के लिए स्टॉप डेम और तालाबों में पानी रोकने के इन्तजाम सुनिश्चित करें। जल संरचनाओं की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि नदी और तालाबों का पानी व्यर्थ न बहे। जल संरचनाओं की साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं की सफाई और गहरीकरण के कार्य में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। श्री मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को तालाब एवं जलाशय के भराव के संबंध में राजस्व, महिला-बाल विकास, स्कूल और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले से सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
बैठक में हैण्ड-पंपों और नल-जल प्रदाय योजना की समीक्षा भी की गई। आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा किये जाने के निर्देश दिए।