नैरोबी । पश्चिम केन्या में रात भर हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। पहले यह संख्या 17 बताई जा रही थी। मरने वालों में 12 लोगों के भूस्खलन के चपेट में आने की आशंका है। वेस्ट पोकोट प्रांत के स्थानीय प्रशासक जोएल बुलाल ने शनिवार को बताया कि न्यारकुलियन गांव में भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत हो गई और परूआ गांव में चार अन्य लोग लापता हैं। पश्चिम पोकोट काउंटी के आयुक्त अपोलो ओकेलो ने कहा कि दो नदियों में बाढ़ आने के कारण कीटाले और लोडवार के बीच सड़क पर कार बह जाने से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। सामान्य से अधिक बारिश के बाद बाढ़ आने से पूर्वी अफ्रीका में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

