भोपाल। राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित विद्यानगर के बीसीसीएलबस स्टॉप पर टिकट काउंटर डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक पोर्न वीडियो चलने की घटना की जाचं सायबर सेल ने शुरु कर दी है। गोरतलब है कि उस समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशंका जताई गई है कि बस स्टॉप के डिस्प्ले बोर्ड को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने पॉर्न मूवी चलाई है। गोरतलब हे कि इस मामले में बीसीसीएल ने थाना मिसरोद के साथ ही सासबर सेल मे भी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित विद्यानगर बस स्टॉप पर लगी ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन मशीन की स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगे। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर जब इस पर पड़ी तो उसने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी खबर अधिकारियों तक पहुंची भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) से लेकर नगर निगम तक में हड़कंप मच गया। वीडियो के सामने आने से बीसीएलएल, नगर निगम और मशीन ऑपरेट करने वाली मेसर्स हरमन इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे। बीसीसीएल ने मिसरोद थाने में पुलिस को एक आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बस स्टॉप के डिस्प्ले बोर्ड को हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने पॉर्न मूवी चलाई है। बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को मशीन में छेड़छाड़ कर वीडियो अपलोड किया गया और किसी जिम्मेदार को इसका पता ही नहीं चला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह वीडियो 28 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में वायरल किया गया है। संबधित कंपनी अधिकारियो का कहना है कि यह मामला गंभीर है, उन्हे संदेह है कि साफ्टवेयर को हैक कर वीडियो अपलोड किया गया होगा। उनका कहना है कि हमने इस मामले की शिकायत साइबर सेल और बागसेवनियां थाने में की है, जो भी दोषी हैं उन पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

