इन्दौर । इन्दौर बागान फुटबॉल क्लब द्वारा 6वीं नईम खान स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा नेहरू स्टेडियम में गुरुवार 21 नवंबर से प्रारंभ हो रही है। अनोखी सिलावट ने बताया की इस स्पर्धा में इन्दौर व महू की 40 टीमों को प्रवेश दिया गया है। विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ 11 हजार तथा उपविजेता को 5 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। स्पर्धा का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे रक्षित निरक्षक जयसिंग तोमर व रावजी बाजार के थाना प्रभारी सुनील गुप्ता के आतिथ्य में किया जाएगा। पहले दिन यंग एस.एफ. बायज व नयापुरा इलेवन, गोल्डन स्पोट्र्स व नूतन स्पोट्र्स, मार्निगं क्लब व संस्कार क्लब तथा यंग आदिवासी व लीडर्स क्लब के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

