पणजी । गोवा में शनिवार को एक ट्रेनी मिग-29 के दुर्घटनाग्रस्त होने रे बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार ने इस बारे में जिला प्रशासन और नौसेना से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि हादसे की वजह हवाईअड्डे के आसपास पक्षियों की मौजूदगी थी, जिसके बाद हादसे के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। सावंत ने कहा कि मैंने जिला प्रशासन और नौसेना के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारतीय नौसेना का एक मिग प्रशिक्षण विमान शनिवार की दोपहर में गोवा के एक गांव के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मिग-29 प्रशिक्षण विमान के इंजन में आग लग गई थी और दोनों पायलट कैप्टन एम शिवखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित बाहर निकल गए थे। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला था कि हादसा विमान से पक्षी के टकराने के कारण हुआ। नौसेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाईअड्डे के इर्दगिर्द कचरे को लेकर कई बार चिंता जताई है। यह हवाईअड्डा यहां आईएनएस हंसा नौसैन्य अड्डे का हिस्सा है। कचरे के कारण पक्षी इस इलाके की ओर आकर्षित होते हैं।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

