इन्दौर । संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप का भव्य अन्नकूट महोत्सव बाबाश्री रिसोर्ट पर खाटू श्याम की भजन संध्या, श्रीकृष्ण के आकर्षक नृत्य एवं महाआरती के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक तृप्ति-अरूण गोयल, संरक्षक सीता-जगदीश गोयल एवं उषा-राजेश बंसल ने बताया कि मथुरा की भजन गायक लक्ष्मी पांडे एवं उनके साथियों ने मनोहारी भजन प्रस्तुत कर सबको थिरकाए रखा। समाजसेवी पवन सिंघल, राजेश समाधान, अरविंद बागड़ी, श्रीमती पुष्पा गुप्ता के आतिथ्य में खाटू श्यामजी की महाआरती संपन्न हुई जिसमें मेघा-सत्यप्रकाश अग्रवाल, किरण-अतुल बंसल, राजकिरण-राजेंद्र गोयल, मंजू-पवन सिंघल, प्रज्ञा-नीलेश अग्रवाल, सीमा-उमेश अग्रवाल, नम्रता-राजेश गर्ग, मनीषा-राजेश अग्रवाल, आरती-अरूण गोयल, मुक्ति-गोपाल अग्रवाल सहित संस्था के सैकड़ों सदस्यों एवं अग्रवाल समाज के बंधुओं ने भाग लिया। खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाकर छप्पन भोग समर्पित किए गए। संचालन तृप्ति गोयल ने किया और आभार माना उषा-राजेश बंसल ने।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

