लंदन। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद और उनके सहयोगियों को भारत में शरण देने की अपील की। साथ ही ऐसा न होने पर कम से कुछ आर्थिक मदद करने की अपील की है ताकि वे अपने मामले को अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत तक ले जा सकें। अल्ताफ अभी लंदन में निर्वासित जीवन गुजार रहे हैं। 67 वर्षीय पाक नेता ने वादा किया कि वह राजनीति में किसी भी तरह से दखल नहीं देंगे। अल्ताफ ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो में अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। अपने नौ नवंबर के भाषण में उन्होंने कहा कि यदि पीएम मोदी उन्हें अनुमति और सहयोगियों के साथ शरण देते हैं तो वह भारत जाने को तैयार हैं क्योंकि यहीं उनके दादा, दादी को दफनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे सैकड़ों रिश्तेदार भारत में दफनाए गए हैं। वह उनकी मजारों और कब्र पर जाना चाहते हैं, प्रार्थना करना चाहते हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

