इन्दौर । नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही 33वीं राज्य रैंकिंग स्नूकर स्पर्धा अंतिम व रोमांचक दौर में पहुंच गई है। भरत सिसौदिया, रितिक जैन, केतन चावला व पीयूष कुशवाह ने सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है।म.प्र. बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में खेली जा रही इस स्पर्धा के क्वार्टर फायनल में भोपाल के भरत सिसौदिया ने अपने ही शहर के चैतन्य कुमार को 3-0 से, इन्दौर के रितिक जैन ने भोपाल के प्रियंक जायसवाल को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से, इन्दौर के केतन चावला ने जबलपुर के सुमित नायडु को 3-0 से तथा भोपाल के पीयूष कुशवाह ने विदिशा के रिषभ पिटलिया को 3-1 से पराजित कर अंतिम चार में अपना स्थान सुनिश्चित किया। पांचवे तथा सातवें स्थान के लिये भी मुकाबले खेले गए, जिसमें प्रियंक जायसवाल ने चेतन्य कुमार को 2-0 से हराकर पांचवा स्थान हासिल किया। सातवें स्थान पर रिषभ रहे, उन्होनें सुमित नायडू को 2-1 से हराया। शनिवार को स्पर्धा के सेमीफायनल व फायनल मुकाबले खेले जाएगें।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

