मेलबर्न । आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि उनके लिए भारतीय टीम के दिग्ग स्पिनर हरभजन सिंह और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को खेलना सबसे कठिन रहा है। अपने कैरियर के यादगार पलों को याद करते हुए गिलक्रिस्ट ने 2001 के भारत दौरे का जिक्र किया जिसमें हरभजन ने गेंदबाजी में उन्हें परेशान किया। गिलक्रिस्ट ने कहा, हरभजन मेरे पूरे कैरियर में सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी रहे। मुरली और हरभजन दो ऐसे गेंदबाज रहे जिनका सामना करने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। भारत ने 2001 की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के 15 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगाई थी। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट दस विकेट से जीता लेकिन उसके बाद हरभजन की गेंदबाजी के बल पर भारत ने दोनों टेस्ट जीते। गिलक्रिस्ट ने कहा, हम पांच विकेट 99 रन गंवा चुके थे। मैं बल्लेबाजी के लिए गया और 80 गेंद में शतक जमाया। हम तीन दिन के भीतर ही जीत गए। हरभजन ने तीन मैचों में 32 विकेट लिए जिसमें दूसरे टेस्ट में कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत की पहली टेस्ट हैट्रिक शामिल है। गिलक्रिस्ट ने कहा, मुझे लगा कि बहुत आसान है लेकिन मैं गलत था। अगले टेस्ट में ही हमारा सामना हरभजन से हुआ जो बेहद कठिन रहा।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

