नागपुर । क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर आये विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं और टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पूर्व कप्तान सुनील गावसकर इस बात से सहमति नहीं हैं। उनका मानना है कि विकेटकीपर का काम बहुत कठिन होता है। उसकी तारीफ भी कोई नहीं करता है। ऐसा ही कुछ ऋषभ के साथ हो रहा है। वह बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं, तो आलोचना होगी ही, पर उन्हें अभी और मौके मिलने चाहिए।महान बल्लेबाज ने कहा है कि क्रिकेट में विकेटकीपर 95 फीसदी सही करता है, लेकिन जो 5 फीसदी गलत होता है। इसकी वजह से उसकी खूब चर्चा होती है। यही नहीं, गावसकर ने ऋषभ की तारीफ करते हुए उसे और मौके दिए जाने की बात कही। ऋषभ को महेन्द्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और उनकी तुलना भी उन्हीं से की जाती है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली ने भी ऋषभ का समर्थन किया था। कप्तान रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां टी20 सीरीज के निर्णायक मैच से पूर्व कहा था, ‘हर दिन, हर मिनट ऋषभ के बारे में काफी चर्चा चल रही है। मुझे यही लगता है कि उसे वही करने देना चाहिए जो वह मैदान पर करना चाहता है। मैं हर किसी से अनुरोध करूंगा कि कुछ समय के लिए ऋषभ से निगाहें हटा लीजिए।’ उसपर बेवजह दबाव न बनायें।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

