नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा है कि शीर्ष स्तर के मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए टीम को नियमित अंतराल पर गोल करने होंगे। फीफा विश्प कप 2022 क्वालीफकेशन में एशियाई चैम्पियन कतर को गोलरहित ड्रा पर रोक कर ध्यान खींचने वाली वाली भारतीय टीम का हाल के दिनों में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। गुरप्रीत ने कहा, ‘‘ हम ने ऐसी टीम की पहचान बनायी है जिसे हराना मुश्किल है। हमें हालांकि कुछ क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए टीम को नियमित तौर पर गोल करने होंगे।’’ वहीं भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अफगानिस्तान के खिलाफ 14 नवंबर और ओमान के खिलाफ 19 नवंबर को होने वाले आगामी मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया है और गुरप्रीत ने भी माना कि टीम को आगे बढ़ने के लिए इन दो मैचों में अच्छा करना होगा। गुरप्रीत ने कहा, ‘‘ हमारे लिए दोनों मैच मुश्किल होंगे। ओमान की टीम काफी दमदार है और उनके पास शानदार खिलाड़ी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हमें ताजिकिस्तान में खेलना है जहां परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होंगी। हमें इन मुकाबलों से कुछ हासिल करने के लिए दमदार खेल दिखाना होगा।’’ गुरप्रीत ने टीम में नये खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए कोच इगोर स्टिमक की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ युवा खिलाड़ियों के आने से टीम मजबूत हुई है। समय के साथ ये खिलाड़ी और बेहतर होंगे।’’ भारतीय टीम 14 नवंबर को अफगानिस्तान और 19 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल
