इन्दौर । परदेशीपुरा स्थित चन्द्रवंशीय यादव समाज धर्मशाला के राधा-कृष्ण मंदिर में लड्डू गोपाल के स्थापना दिवस पर अन्नकूट का महाआयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कांतिलाल नीम ने बताया कि लड्डू गोपाल को सर पर विराजमान कर मंदिर परिसर लाया गया। उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात माखन-मिश्री प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष साजसज्जा की गई थी जो आकर्षण का केन्द्र थी। समस्त समाज बंधुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन लाभ लेकर पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कदम, शिव यादव, भूपेश यादव, श्रीमती बेला यादव, श्रीमती रेखा व्यास, जगमोहन सोहन, मदन परमालिया, राजकुमार वरूण, लक्कीसिंह यादव और सुभाष वरूण आदि समाजजन एवं महिला ने बढ़चढक़र भाग लिया। समस्त चंद्रवंशी यादव समाज कमेटी एवं समाजबंधुओं के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम सफल हुआ।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल
