इन्दौर । रंगवासा रोड राऊ स्थित किष्किंधा धाम पर अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन महंत गिरधारीलाल गर्ग के सान्निध्य एवं आचार्य पं. गौतम शास्त्री, योगेश शर्मा के निर्देशन में 11 विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच किया गया। अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में विजय उत्सव भी मनाया गया। आसपास के 40 गांवों के हजारों भक्तों ने 56 भोग के श्रृंगार दर्शन कर ब्रम्हलीन महंत जामवंतदास महाराज का चित्रपूजन किया और आतिशबाजी भी की। भगवान श्रीनाथ, हनुमानजी एवं बालाजी की आरती में मनस्वी पाटीदार, राजेंद्र गर्ग, कैलाश अग्रवाल दूधिया, ओम शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मनोहर सराफ, मुकेश सिंघल, भक्त मंडल की ओर से रजत गर्ग, उमंग गर्ग, कमल मोदी, महेंद्र पाटीदार, उर्मिला गर्ग, तारोदवी गर्ग सहित सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक 10 हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी का पुण्य लाभ उठाया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
