हंसदास मठ पर अन्नकूट आज 

0
230

इन्दौर । बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर बैकुंठ चतुर्दशी, 11 नवंबर सोमवार को सांय 6 बजे से भगवान रणछोड़, पदमनाथ, टीकमजी एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी का दिव्य अन्नकूट महोत्सव महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य मंे मनाया जाएगा। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि सांय 6.30 बजे से छप्पन भोग श्रृंगार आरती के पश्चात महाप्रसादी का क्रम प्रारंभ होगा। पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी एवं रणछोड़जी का आकर्षक पुष्प बंगला भी सजाया जाएगा। हनुमानजी का वीरमुखी श्रृंगार एवं रणछोड़जी का राजा के रूप में चक्रों से श्रृंगार होगा। इसके पूर्व आज सुबह सभी देवों का अभिषेक किया गया। नवग्रह सर्वमंडल कलश पूजन, षोडश मातिृका पूजन, दीप पूजन, एवं अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ भी हुआ। रणछोड़जी एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी का अभिषेक कर मनोहारी श्रंृगार भी किया गया। सोमवार को अपरान्ह 4 बजे अखंड रामायणपाठ का विराम होगा।