बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शाला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी रुचि अभिव्यक्त की। बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण, सुरक्षा, कक्षाओं में अध्ययन, स्वास्थ्य आदि विषयों के मॉडल प्रस्तुत किए। स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से शाला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान संकाय के छात्रों ने अपनी मॉडल के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। नवीन मॉडल को लोगों तक पहुंचाने के लिए छात्रों द्वारा भौतिक, रसायन, गणित व जीवन विज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक आवश्यकता, यातायात में सुधार के लिए अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इस विज्ञान मेले में जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पी दासरथी, सहायक संचालक विधि संदीप चोपडे, प्राचार्य डंगनिया संजय शरण, संस्था के प्राचार्य सुशील तिवारी, उप प्राचार्य प्रशांत चिपडे़, मधुरकांत शर्मा, शेखर विथालकर, शाला के शिक्षणगण सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतिम में छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
