बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड धरना आंदोलन 1४ वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने में अधिवक्ता संघ धरने पर बैठा। सभा को संबोधित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम ने कहा हवाई सेवा न होने से सुप्रीम कोर्ट के बड़े बड़े वकील हैं वे हमारे यहां नहीं आ पाते हैं। अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी ने कहा कि ये समझ मे नहीं आता कि बिलासपुर को अपना हक हर बार लडक़र आंदोलन करने के बाद ही क्यों मिलता है। सर्वसुविधायुक्त एयरपोर्ट की मांग पर व्यापक जनसमर्थन समिति को मिल रहा है। अब समिति राज्य सरकार को पत्र लिखकर पूर्ण एयरपोर्ट और महानगरों तक सीधे हवाई सुविधा शुरू करने की मांग करेगी। धरना आंदोलन में जन संघर्ष समिति की ओर से बताया गया कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों के लिए हवाई सुविधा ज्यादा महत्वपूर्ण है। समिति ने इस संबंध में केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजने की बात कही है। सभा को संबोधित करते हुए युवा चेम्बर ऑफ कामर्स छग के पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह चावला ने कहा कि हवाई सेवा नहीं होने की वजह से बिलासपुर में बड़े उद्योग का लगना मुश्किल हो गया है। इसके निर्माण के बगैर विकास अधूरा है। इससे अनेक योजनाआें का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धरना में अशोक भण्डारी, तरु तिवारी, समीर अहमद, राकेश केसरी, दीपांशु श्रीवास्तव, राजू खटिक, कमलेश दुबे, जसबीर गुम्बर, बद्री यादव, किरन पाल चावल, बजरंग अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
