बिलासपुर । कार्तिक एकादशी के शुभ अवसर पर नगर निगम बिलासपुर के महापौर किशोर राय द्वारा रामकृष्ण मिशन की बाउंड्री वॉल के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके पूर्व महापौर ने ठाकुर रामकृष्ण देव, मां शारदा तथा स्वामी विवेकानंद जी को प्रणाम किया तथा घोषणा की कि यह संस्था उत्कृष्ट कार्य में संलग्न है, अत: इसका स्वरूप भी उत्कृष्ट होना चाहिए। इस हेतु पूर्व में नगर निगम द्वारा घोषित 10 लाख रु. के अतिरिक्त राशि जुटाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्था द्वारा भी इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए नगर के गणमान्य नागरिक एवं दानदाताओं, भक्तों को आगे आकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन राजकोट एवं वाराणसी आश्रम के संन्यासी, निगम के अधिकारी, ठेकेदार, भक्त तथा अन्य नागरिक उपस्थित हुए।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
