नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट कहना है कि नो बॉल के नये नियम से समय खराब नहीं होगा। अब नए नियम के अऩुसार हर गेंद पर नो बॉल का फैसला एक अलग टीवी एंपायर करेगा। गिली ने कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता है कि यह मैच को धीमा करेगा क्योंकि वह यह फौरन कर सकते हैं। मैं जानता हूं, मैं प्रसारण से जुड़ा हुआ हूं, आप पांच सेकंड में रीप्ले हासिल कर सकते हैं।"गिलक्रिस्ट ने फील्ड अंपायरों को बचाव करते हुए कहा, "फील्ड अंपायर्स के लिए नो बॉल का फैसला करना काफी मुश्किल होता है। पहले वे नीचे देखते हैं, फिर उन्हें फौरन ऊपर देखना होता है। बेशक पिछले सीजन में वह नो बॉल थी। गौरतलब है कि साल 2019 के आईपीएल में कई मैचों में फ्रंट फुट नोबाल को लेकर शिकायतें आई थीं। ऐसे गलत फैसलों से कुछ मैचों के परिणामों पर भी असर पड़ा था। खास तौर पर बेंगलुरू और मुंबई के बीच हुए मैच में यह गलत निर्णय विवाद की वजह बन गया था।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
