लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इलाज के लिए अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ के साथ लंदन की यात्रा कर सकते। नवाज शरीफ बीमार चल रहे हैं। दो सप्ताह तक अस्पताल में विभिन्न रोगों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार को यहां जट्टी उमरा रायविंड स्थित उनके आवास लाया गया। शरीफ (69) का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 रह गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज)) अध्यक्ष शहबाज ने शरीफ को लंदन में इलाज कराने के लिए मोटे तौर पर मना लिया है। शहबाज ने ब्रिटेन में हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक के सलाहकारों से बात भी कर ली है। यहां पर प्लेटलेट काउंट कम होने से पीडि़त मरीजों का निजी तौर पर इलाज किया जाता है। खबर के अनुसार शरीफ लाहौर में ही इलाज कराने पर अड़े हुए थे। इसमें कहा गया कि शरीफ को शहबाज ने सलाह दी कि वह इलाज के लिए लंदन में कम से कम पांच महीने रहने पर विचार करें।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

